IPL Points Table 2026 : आज के मैच के बाद क्या है प्वाइंट्स टेबल का हाल, जानिए कौन सी टीम पहुंची टॉप पर?

IPL Points Table 2026:आईपीएल 2026 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां बीते दिन खेले गए मैच के तहत गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से मात देने का काम किया। मुकाबले में गुजरात की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 229 रनों का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 152 रनों पर सिमट गई।

भारत के नए स्टार ने गेंदबाजोंं की उड़ाई धज्जियां, एक ओवर में 5 बाउंड्री, 23 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

गुजरात ने इस धमाकेदार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति कर ली है। लीग के इस सीजन के अब तक 52 मैच हो चुके हैं, जिनके बाद अंक तालिका में कई टीमों की स्थिति मजबूत है जो प्लेऑफ के लिए दावेदारी कर सकती हैं।

IPL Points Table : कौन सी टीम पहुंची टॉप पर?
आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad ) टॉप पर बनी हुई है। टीम ने 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक अब तक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। वहीं गुजरात टाइटंस ( Gujarat Titans ) ने राजस्थान के खिलाफ बड़ी जीत के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। गुजरात के भी 14 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट थोड़ा कम होने की वजह से टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) मौजूद है, जिसने 10 मैचों में 13 अंक हासिल किए हैं। चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru ) की टीम है, जिसके 12 अंक हैं और उसका तो नेट रन रेट काफी मजबूत है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals ) भी 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings ) छठे और कोलकाता नाइटराइडर्स ( Kolkata Knight Riders ) सातवें स्थान पर है। केकेआर ने दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) की स्थिति कमजोर होती जा रही है और टीम आठवें स्थान पर खिसक गई है।

सबसे ज्यादा मुश्किल में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians ) है और लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants ) नजर आ रही हैं। दोनों टीमों को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। आने वाले मुकाबलों में हर मैच अंक तालिका को पूरी तरह बदल सकता है, इसलिए आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस अब और भी रोमांचक हो चुकी है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो