IPL 2026 Prize Money : आईपीएल 2026 का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा। बीते दिन फाइनल में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत हुई। मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया। पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आरसीबी ने खिताब डिफेंड किया है क्योंकि पिछले सीजन यानि 2025 में भी पंजाब को हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के साथ आरसीबी ने न केवल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी जीती।
फाइनल में दिखा महायुद्ध
खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हालांकि आरसीबी के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर गुजरात को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक क्रिकेट खेली और महत्वपूर्ण साझेदारियों के दम पर मुकाबले को अपने नियंत्रण में रखा।
आरसीबी के बल्लेबाजों ने दबाव में संयम दिखाया और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। जैसे ही विजयी रन बना, खिलाड़ियों और प्रशंसकों की खुशी देखने लायक थी। यह जीत टीम के पूरे सीजन की मेहनत और शानदार रणनीति का परिणाम थी।
चैंपियन बनने पर RCB को मिली इतनी इनामी राशि
आईपीएल 2026 की विजेता टीम आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं फाइनल में हारने के बावजूद गुजरात टाइटंस को उपविजेता के रूप में 12.5 करोड़ रुपये मिले। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी मेहनत का आर्थिक पुरस्कार भी हासिल किया। इसके अलावा कई खिलाड़ियों को भी पुरस्कार और ईनामी राशि दी गई।