IPL 2026 : रोहित के नाम दर्ज हुआ सबसे ‘ शर्मनाक’ रिकॉर्ड, RR के खिलाफ कटाई नाक, टूटा फैंस का दिल

IPL 2026 : मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी और हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) के लिए आईपीएल 2026 का अंत किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी और टीम ने अपना आखिरी लीग मुकाबला राजस्थान रायल्स ( Rajasthan Royals ) के खिलाफ खेला। इस मैच में सभी की नजरें रोहित शर्मा पर टिकी थीं, लेकिन ‘हिटमैन’ एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए।

भारत के नए स्टार ने गेंदबाजोंं की उड़ाई धज्जियां, एक ओवर में 5 बाउंड्री, 23 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

अहम मैच में राजस्थान के तेज गेंदबाज  जोफ्रा आर्चर ( Jofra Archer ) ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। रोहित आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्लिप में कैच थमा बैठे। इसी के साथ हिटमैन अपने  नाम IPL इतिहास का एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
रोहित शर्मा अब IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, यह एक बेहद खराब रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दिनेश कार्तिक ( Dinesh Karthik ) के नाम था। दोनों खिलाड़ी 18-18 बार ‘डक’ पर आउट हुए थे, लेकिन राजस्थान ( RR) के खिलाफ रोहित के 19वें शून्य ने उन्हें इस अनचाही सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा अब ग्लैन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell ) की बराबरी पर पहुंच गए हैं। मैक्सवेल भी 19 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में सुनील नरेन ( Sunil Narine ) और दिनेश कार्तिक 18-18 डक के साथ अगले स्थान पर हैं।
हालांकि रोहित शर्मा आईपीएल  के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर काफी निराशाजनक रहा। अब फैंस को उम्मीद होगी कि अगले सीजन में ‘हिटमैन’ जोरदार वापसी कर इस खराब रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो