भारत के नए स्टार ने गेंदबाजोंं की उड़ाई धज्जियां, एक ओवर में 5 बाउंड्री, 23 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

IPL 2026 GT VS PBKS : आईपीएल 2026 के 46 वें मैच के तहत बीते दिन पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत हुई। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच के तहत एक स्टार खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल भी लूटी है, हालांकि उसकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में पंजाब किंग्स ने अपने एक युवा स्टार खिलाड़ी की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए, लेकिन इसके जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 4 विकेट से जीत अपने नाम की।

Suryansh Shedge : भारत को मिला नया स्टार, बल्लेबाजी से मचाया तहलका
मुकाबले में पंजाब किंग्स को भले हार मिली, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने अपनी बल्लेबाजी से तारीफ बटोरी हुई है। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए अहम अर्धशतकीय पारी खेली। गुजरात के खिलाफ इस मैच में पंजाब किंग्स टीम की शुरुआत बेहद खराब देखने को मिली। टीम ने शुरुआती विकेट जल्द गंवाए और 47 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। जल्दी विकेट गिरने की वजह से सूर्यांश शेडगे को जल्दी बल्लेबाजी करने का भी मौका मिला और इसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

PBKS VS GT : एक ओवर में लूटे 27 रन, 23 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
पारी के 13 वें ओवर में शेडगे ने छक्का जड़ा, जो इस मैच में पंजाब किंग्स की ओर से लगा पहला छक्का रहा । सूर्यांश यही नहीं रुके और उन्होंने फिर तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। 14 वें ओवर में आखिरी पांच गेंदों पर 6,6,4,4,6 ठोक दिए। सूर्यांश ने स्पिनर मानव सुथार के इस ओवर में 27 रन लूटे और इसके अगले ही ओवर में उन्होंने 23 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। सूर्यांश ने अपनी इस पारी से जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है। इस पारी से पहले उन्होंने पिछले सीजन से अब तक 4 पारियों में सिर्फ 10 रन बनाए थे, लेकिन इस पारी में 29 गेंदों में 57 रन के साथ तहलका मचा दिया।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो