विराट या रोहित नहीं, बल्कि इस भारतीय ने उड़ाई ऑस्ट्रेलिया की धज्ज्यिां, देखें आंकड़ें

IND vs AUS: टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत होने जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। लेकिन सीरीज से पहले कुछ पुराने रिकॉर्ड और आंकड़ों की चर्चा हो रही है। हम यहां ऐसे एक खतरनाक भारतीय बल्लेबाज़ की बात कर रहे हैं, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन आपको हैरानी होगी कि ये विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं।

बता दें कि मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी नज़रें रहने वाली हैं। दोनों ही खिलाड़ी लंबे वक़्त के बाद मैदान पर टीम इंडिया के लिए उतरने वाले हैं। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य का फैसला भी होगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में जिस भारतीय बल्लेबाज का खौफ रहा है, वो विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं बल्कि, सचिन तेंदुलकर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वह सचिन तेंदुलकर ही हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 44.59 की औसत और 84.71 की स्ट्राइक रेट से दुनिया में सबसे ज्यादा 3077 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 54.46 की औसत और 93.69 की स्ट्राइक रेट से 2341 रन बनाए हैं। वहीं डेसमंड हेन्स ने 64 वनडे मैचों में 2262 और विव रिचर्ड्स ने 54 वनडे मैचों में 2187 रन बनाए हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 71 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 46 वनडे मैचों में 8 शतक लगाए हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो