Rohit Sharma, IND vs AUS : टीम इंडिया के हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा को छक्के लगाने के लिए माहिर माना जाता है। रोहित का अब लंबे वक्त के बाद जलवा मैदान पर दिखेगा। हिटमैन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम 19 अक्टूबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के तहत रोहित शर्मा बतौर मुख्य ओपनर टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा वैसे तो कई रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आएंगे, लेकिन उनके निशाने पर एक छक्कों का रिकॉर्ड भी होगा।रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ला जमकर चलता है। वह इस टीम के खिलाफ वनडे में ही एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।
अब रोहित शर्मा के पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर कब्जा जमाने का मौका है। हिटमैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में 88 छक्के लगाए हैं। वह महज 12 छक्के दूर हैं, वह 12 छक्के जड़ते हुए कंगारुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
कुछ आंकड़ों पर गौर करें तो रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 30 मैचों की 30 पारियों में 53.24 की औसत से 1328 रन बनाए हैं। इस दौरान 5 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 171 रनों का रहा था, वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी शतक जड़ते-जड़ते रह गए थे।