IND VS PAK : सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में दमदार प्रदर्शन करके 9 वीं बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ, जहां सूर्या एंड कंपनी 5 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। फाइनल मैच के बाद काफी ड्रामा देखने को मिला, जहां टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारतीय टीम ने मैदान पर बिना एशिया कप 2025 की ट्रॉफी लिए ही जश्न मनाने का काम किया।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली मोहसिन नकवी से एशिया कप की जीती हुई ट्रॉफी, सामने आई वजह-VIDEO
IND VS PAK : पाकिस्तान को रौंदने वाली भारतीय टीम को मिला बड़ा ईनाम
अब बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने का काम किया है। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का तीन बार आमना- सामना हुआ। भारत ने फाइनल समेत पाकिस्तान को तीनों मैचों में हराने का काम किया।एशिया कप में दमदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने प्राइज मनी का ऐलान किया है, जो खिलाड़ियों को ईनाम के तौर पर दी जाएगी।
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए किया 21 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है, जो इस जीत के महत्व को बताता है। यह इनाम न केवल टीम के उत्साह को बढ़ाने का काम करेगा, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित करेगा।
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव रहा है। इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला, जहां कप्तान सूर्युकमार यादव ने ग्रुप स्टेज के मैच में जब पाकिस्तान को हराया था तो जीत भारतीय जवानों और पहलगाम पीड़ितों के नाम की थी। वहीं पूरे टूर्नामेंट में कप्तान सूर्या ने टॉस के समय सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया और भारतीय खिलाड़ियों ने भी किसी भी मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया।