IND vs BAN, Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs BAN, Live Score, Asia Cup 2025 Super Four: एशिया कप 2025 में सुपर फोर राउंड के तहत अब भारत का सामना आज बांग्लादेश से हो रहा है। भारत और बांग्लादेश का सुपर फोर में यह दूसरा मैच है। भारत ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को धूल चटाई थी, जबकि बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को हराकर आ रही है। भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों की निगाहें फाइनल का टिकट कटाने पर रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: एशिया कप में आज IND vs BAN की होगी टक्कर, जानिए कब-कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

वैसे ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में टॉस हो गया था, जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आज यहां भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश का नेतृत्व लिटन दास के हाथों में है। भारत और बांग्लादेश के बीच टक्कर जबरदस्त देखने को मिल सकती है। वैसे तो भारत का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। लेकिन बांग्लादेश भी ऐसी टीम है, जो भारत के खिलाफ उलटफेर करने का दम रखती है।

वैसे दोनों टीमों के बीच टी 20 क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक भारतीय टीम का ही जलवा रहा है। भारत और बांग्लादेश ने अब तक कुल 17 मैच खेले हैं। इनमें टीम इंडिया ने 16 मैचों पर कब्जा जमाया है। सिर्फ एक मैच बांग्लादेश ने जीता है। इस मैच की बात करें तो पलड़ा भारतीय टीम का ही भारी है।

हेड टू हेड आंकड़ों में यह साफ दिखाई दे रहा है। टीम इंडिया ने लीग चरण से लेकर ग्रुप चरण तक चारों मैच जीते हैं। आज यहां पांचवां मुकाबला है। आज भी भारतीय टीम की जीत पक्की नजर आ रही है। वैसे भी जो भी टीम आज जीत दर्ज करती है तो वह फाइनल की ओर से कदम बढ़ाएगी।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो