IND vs PAK, Abhishek Sharma : टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बीते दिन पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने का काम किया। सुपर फोर के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाने का काम किया। मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए, इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर जीत अपने नाम की।
For his aggressive half-century in the chase, Abhishek Sharma wins the Player of the Match #TeamIndia kickstart the #Super4 stage with a resounding win
Scoreboard https://t.co/CNzDX2HKll#AsiaCup2025 pic.twitter.com/GuKoAdAoGI
— BCCI (@BCCI) September 21, 2025
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने 189.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 39 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली। दमदार प्रदर्शन के लिए वो प्लेयर ऑफ द मैच बने। अपनी इस तूफानी पारी के दम पर ही अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने का काम किया।
ये भी पढ़ें : ये खिलाड़ी बने सबसे बड़े मुजरिम! भारत के खिलाफ पाकिस्तान की डुबो दी लुटिया
IND vs PAK : अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए छक्के के साथ पारी की शुरुआत की। इस मैच में अभिषेक ने महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। साथ ही अब अभिषेक टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
छक्कों का रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने महज 331 गेंदों में यह उपलब्धि अपने करियर में जोड़ी है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ही उन्होंने 5 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम था, जिन्होंने 366 गेंदों पर टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 50 छक्के लगाने का कारनामा किया था।
अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए महज 59 गेंदों में 105 रन की साझेदारी हुई। यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। अभिषेक शर्मा ने जहां 74 और शुभमन गिल ने 47 रनों की पारी खेली।
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ करियर का दूसरा मैच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला। बता दें कि अभिषेक शर्मा को प्रतिभावान खिलाड़ी माना जाता हैं, उनकी बल्लेबाजी में उनके गुरू युवराज सिंह की छाप भी देखने को मिलती है।