IND vs OMAN Live: भारत ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs OMAN Live score Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में 12 वें मैच के तहत भारत का सामना ओमान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच अबु धाबी के सैयद जायेद स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है, जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। बता दें कि टीम इंडिया अपने पहले दो मैच जीतकर सुपर 4 का टिकट कटा चुकी है।

टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला तो औपचारिकता मात्र होगा। भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से आज यहां उतरी है। बता दें कि भारत को टी 20 की खतरनाक टीम माना जाता है। भारतीय टीम एशिया कप में जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले ही मैच में यूएई को धूल चटाई थी और इसके बाद पाकिस्तान को रौंदने का काम किया। टीम इंडिया जैसी फॉर्म में उस हिसाब से वह ओमान को तहस-नहस कर सकती है।

भारत-ओमान मैच की पिच रिपोर्ट
भारत और ओमान के बीच एशिया कप के मैच का आयोजन अबु धाबी में किया जाएगा। शेख जायेद स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर भी प्रभाव छोड़ सकते हैं। अबु धाबी में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में एक पारी में सबसे ज्यादा टीम स्कोर 7 विकेट पर 225 रन है, जो कि 2013 में आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। यहां सबसे कम टीम स्कोर 55 रन है जो कि वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में बनाया था।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो