IND vs OMAN : टीम इंडिया मैदान पर उतरते ही रचेगी इतिहास, हासिल कर लेगी बड़ी उपलब्धि

Asia Cup 2025, IND vs OMAN :एशिया कप 2025 में आज भारतीय टीम का सामना ओमान से होने जा रहा है। ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में भारतीय टीम बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। वैसे सूर्या एंड कंपनी मैदान पर उतरते ही इतिहास रचने वाली है। टॉस के बाद जैसे ही टीम इंडिया मैदान पर अपने कदम रखेगी वह एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेगी।

ये भी पढ़ें : Asia Cup का PAK नहीं करेगा बॉयकॉट, मैच रेफरी विवाद में ICC ने दी राहत

यह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में उसका 250 वां मैच होगा और वह ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनेगी। उससे पहले पाकिस्तान की टीम यह उपलब्धि अपने नाम कर चुकी है। बता दें कि पाकिस्तान ने अब तक 275 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल लिए हैं। भारतीय टीम ने अब तक 249 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उसे 166 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 71 मैचों में हार का सामना किया।

इस दौरान 6 मैच टाई रहे, इतने ही मैच बेनतीजा भी रहे। वहीं पाकिस्तान ने साल 2006 से अब तक 275 टी 20 मैच खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 157 मैचों को अपने नाम किया, जबकि 107 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

इस टीम के 4 मैच टाई, जबकि 7 मुकाबले बेनतीजा रहे। सूची में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है, जिसने अब तक 235 टी 20 मैच खेले हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 228 मैचों के साथ चौथे नंबर पर है, श्रीलंका 212 मैचों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो