IND VS PAK : हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तान की हुई फजीहत, ICC ने दिया बड़ा झटका

IND VS PAK : एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में महामुकाबला खेला गया। मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। यही नहीं जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। हैंडशेक विवाद के चलते ही भारत और पाकिस्तान का मैच काफी ज्यादा चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: Asia Cup में कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ किया बड़ा करिश्मा

IND VS PAK Asia Cup 2025 : आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया झटका

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच एक गर्म माहौल में हुआ, जिसका कई फैंस विरोध कर रहे थे। मुकाबले में टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक नहीं किया था। बाद में सामने आया है कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान को निर्देश दिया था कि उन्हें सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाना है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह बात पसंद नहीं आई थी और उन्होंने मांग की थी कि एंडी को एशिया कप से हटा दिया जाए। लेकिन पाकिस्तान की इस मांग को आईसीसी ने पूरी तरह से ठुकरा दिया है। यह कहीं ना कहीं पीसीबी के लिए एक बड़ा झटका है।(handshake controversy)

एशिया कप में सुपर 4 राउंड के तहत भारत और पाकिस्तान की एक बार फिर टक्कर देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया ने अपने दो मैच जीत लिए हैं, साथ ही उसका सुपर 4 का टिकट पक्का हो चुका है। पाकिस्तान को दो में से एक मैच में जीत मिली है। उसे तीसरा मैच यूएई के खिलाफ खेलना है, जहां जीत दर्ज करके सुपर 4 में पहुंच सकती है। सुपर 4 राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को टक्कर देखने को मिल सकती है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो