भारत ने धमाकेदार जीत के बाद PAK का किया बॉयकॉट, मैदान पर हुई पाकिस्तानियों की बेइज्जती

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से बुरी तरह रौंदने का काम किया। यही नहीं सूर्या एंड कंपनी ने जीत के बाद ऐसा कुछ भी किया, जिससे पाकिस्तान की बेइज्जती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट न खेलने की मांग की जा रही थी। एशिया कप में भी पाकिस्तान का बॉयकॉट करने की मांग थी, लेकिन टीम इंडिया ने मैदान पर उतर कर, मैच खेलकर पाकिस्तान का बॉयकॉट किया है।

ये भी पढ़ें:IND VS PAK मैच क्या होगा रद्द ? अनुराग ठाकुर ने खत्म किया सस्पेंस

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत ने इस अंदाज में पाकिस्तान की कर दी बेइज्जती

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में, जहां टॉस के समय भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा के साथ हाथ न मिलाकर अपनी मंशा जाहिर की और इसके बाद भारत ने जीत के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक न करके पड़ोसी मुल्क का बॉयकॉट करने का काम किया। बता दें कि जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक -दूसरे से हाथ मिलाते हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद ऐसा नहीं हुआ। भारत के ऐसा करने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। मैच के बाद कप्तान सूर्या ने टीम इंडिया की इस जीत को पहलगाम पीड़ितों और अपने बहादुर सैनिकों के नाम भी किया।

 

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल

भारत-पाकिस्तान मैच की बात करें तो पाकिस्तान पहले खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेकता नजर आया। पूरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बना सकी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 47 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 31 और तिलक वर्मा ने 31 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो