IND vs PAK मैच का बॉयकॉट कर रविवार को देख सकते हैं ये तीन धांसू मैच, जानें डीटेल

IND vs PAK : एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच आमना-सामना होने वाला है। दोनों टीमों के बीच दुबई में होने वाले इस मैच का बहिष्कार किए जाने की मांग की जा रही है। दरअसल पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध बहुत खराब हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें : IND vs PAK मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन, मौसम को लेकर आया अपडेट

भारतीय अब पाकिस्तानियों से किसी भी तरह के संबंध नहीं रखना चाहते हैं। इस वजह से अब पाकिस्तान के साथ किसी भी मंच पर क्रिकेट नहीं खेलने की बात की जा रही है। हालांकि बीसीसीआई और सरकार ने टीम इंडिया को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी है। लेकिन देश के तमाम लोग भारत और पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करने जा रहे हैं। वैसे रविवार को तीन और धांसू मैच भी होने वाले हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मैच का आप बहिष्कार करते हैं और इन मैचों को देख सकते हैं।

ENG VS SA
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी 20 मैच रविवार 14 सितंबर को खेला जाएगा। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 304 रन बनाए थे। सीरीज 1-1 की बराबरी पर होने के साथ ही आखिरी मुकाबला निर्णायक होगा। ऐसे में तीसरा टी 20 मैच रोमांच भरपूर रह सकता है।

INDW VS AUSW
वनडे विश्व कप 2024 के ठीक पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने को तैयार है। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जाएगा।

दिलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल
दिलीफ ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। साउथ जोन की टीम ने पहली पारी में सिर्फ 149 रन ही बनाए। वहीं सेंट्रल जोन की टीम ने पहली पारी में 511 रन बनाए। अब दूसरी पारी में तीसरे दिन तक साउथ जोन की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 129 रन बना लिए हैं। अब चौथे दिन साउथ जोन की टीम 233 रनों की लीड के साथ उतरना चाहेगी। इस मैच पर भी सबकी नजरें टिकी रहने वाली हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो