IND vs PAK मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन, मौसम को लेकर आया अपडेट

IND vs PAK Weather Report : एशिया कप 2025 में आज भारत का सामना पाकिस्तान से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल गर्म है। दरअसल देश में पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने का विरोध किया जा रहा है। मैच को रद्द करने तक की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार और बीसीसीआई पहले ही मैच को हरी झंडी दे चुके हैं। इन सब बातों के बीच ही सवाल यह भी है कि क्या बारिश के ख़लल के चलते तो भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द हो जाएगा ?

ये भी पढ़ें: अकेला ही पूरी पाकिस्तानी टीम पर पड़ेगा भारी, ये रहा टीम इंडिया का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड

IND vs PAK में क्या बारिश बनेगी विलेन ?

मौसम की बात करें तो मौजूदा वक्त में दुबई में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। ऐसे में कभी भी बारिश हो सकती है। मौसम रिपोर्ट की माने तो भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश से प्रभावित नहीं होगा।
बता दें कि 14 सितंबर के दिन दुबई में तापमान 39 डिग्री तक रहने वाला है। वहीं उमस 44 डिग्री तक भी जा सकती है। मैच रात में शुरू होने के कारण खिलाड़ियों को बहुत गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं रात में तापमान 30 डिग्री के पास ही रहने वाला है।

Asia Cup में IND vs PAK हेड टू हेड रिकॉर्ड

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक 19 मैच खेले गए हैं। इनमें से 10 में टीम इंडिया को जीत मिली तो छह में पाकिस्तान सफल रहा, तीन मैचों के नतीजे नहीं निकल सके। भारत को आखिरी बार एशिया कप में पाकिस्तान के सामने 2022 में हार मिली थी। तब दुबई में खेले गए मैच में 5 विकेट से भारत हार गया था। बत दें कि दोनों टीमों ने 1984 में पहली बार एशिया कप में मैच खेला था। उस पहले मैच में भारत को 54 रन से जीत मिली थी।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो