IND VS PAK मैच क्या होगा रद्द ? अनुराग ठाकुर ने खत्म किया सस्पेंस

IND VS PAK : एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को टक्कर होने वाली है। रविवार को होने वाले इस मैच का भारत में जमकर विरोध हो रहा है। राजनेताओं से लेकर आम प्रशंसक तक मैच को रद्द करने की बात कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर #BoycottINDvPAK ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में सवाल यह भी उठा है कि अभी भी भारत और पाकिस्तान मैच रद्द हो सकता है। हालांकि BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने मैच रद्द होगा या नहीं, इसको लेकर पूरा सस्पेंस खत्म कर दिया है।

IND VS PAK मैच को लेकर अनुराग ठाकुर ने खत्म किया सस्पेंस
अनुराग ठाकुर ने कहा, जब ACC या ICC द्वारा मल्टीनेशन टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं तो इसमें भाग लेना देशों के लिए एक मजबूरी और अनिवार्यता बन जाती है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे, उन्हें मैच छोड़ना होगा और दूसरी टीम को अंक मिलेंगे, लेकिन भारत, पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलता है। हमने वर्षों से यह निर्णय लिया है कि जब तक पाकिस्तान भारत पर आतंकवादी हमले बंद नहीं कर देता। तब तक भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलेगा।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित और भड़काऊ बयान, जानिए क्या कहा
अनुराग ठाकुर के बयान से यह साफ हो गया है कि भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द नहीं होने वाला है। बता दें कि एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हुई है। भारत ने अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलते हुए शानदार जीत दर्ज की। वहीं इसके बाद पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत दर्ज की।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो