BAN vs HK Highlights : कप्तानी पारी खेल चमके लिटन दास, बांग्लादेश ने हांगकांग को रौंदा

BAN vs HK Highlights: एशिया कप 2025 के तीसरे मैच में ग्रुप बी की टीमें बांग्लादेश और हांगकांग आमने-सामने हुईं। अबु धाबी में खेले गए इस मैच के तहत बांलादेश ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। दूसरी ओर हांगकांग को मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी बार हार मिली है। (Asia Cup 2025 Highlights )

ये भी पढ़ें : एशिया कप से पहले भारतीय दिग्गज ने लिया संन्यास, फैंस को दिया झटका

BAN vs HK Highlights : बांग्लादेश ने हांगकांग को चटाई धूल

इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश की जीत के हीरो लिटन दास रहे हैं, जिन्होंने बल्ले से दमदार प्रदर्शन करके दिखाया। मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हांगकांग ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन बनाए। हांगकांग के लिए नज़ाकत ख़ान ने 40 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। (Asia Cup 2025)

 

ज़ीशान ख़ान ने 34 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। कप्तान यासिम मुर्तज़ा ने 19 गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 28 रन की पारी खेली। हांगकांग के लिए रिशाद हुस्सैन, तंज़िम हसन शाकिब और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए।

BAN vs HK Highlights: लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए खेली कप्तानी पारी

इसके जवाब में उतरी बांग्लादेश ने कप्तान लिटन दास (Liton Das) के तूफानी अर्धशतक के दम पर 17.4 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन बनाकर जीत दर्ज की। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 39 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। तौहिद ह्रदय ने 36 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। वहीं परवेज हुसैन इमोन ने 14 गेंदों में 19 और तंजीद हसन तमीम ने 18 गेंदों में 14 रन की पारी का योगदान दिया। हांगकांग की ओर से अतीक़ इक़बाल ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं आयुश शुक्ला ने एक विकेट अपने नाम किया। (Asia Cup 2025)

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो