भारत का नया ब्रह्मास्त्र मचाएगा तबाही, शतक ठोक पाकिस्तान को करेगा ध्वस्त

Abhishek Sharma, Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 का आगाज भारत ने धमाकेदार अंदाज में किया और पहले ही मैच में यूएई को करारी मात दी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना अब पाकिस्तान से होने वाला है। 14 सितंबर को होने वाले इस महामुकाबले से पहले एक भारतीय खिलाड़ी की चर्चा हो रही है, जिसे टीम इंडिया का ब्रह्मास्त्र कहा जा रहा है। जिस खिलाड़ी की हम यहां बात कर रहे हैं, उसका दीवाना पाकिस्तान भी है।

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में MS Dhoni खेलेंगे या नहीं, सामने आया सबसे बड़ा अपडेट

पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी इस भारतीय स्टार की तारीफ कर चुके हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भारतीय खिलाड़ी के तारीफों के पुल बांधे हैं। यह खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर है और पाकिस्तान के खिलाफ भी बल्ले से तबाही मचा सकता है। बता दें कि इस खिलाड़ी ने यूएई के खिलाफ मैच में भी तबाही मचाते हुए अपनी फॉर्म दिखाई है। यूएई के खिलाफ मैच में इस भारतीय खिलाड़ी ने 16 गेंदों में 187.50 के स्ट्राइक रेट के साथ दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 30 रन की पारी खेली।

 ये भी पढ़ें : IPL देखना अब हो जाएगा महंगा, सरकार ने क्रिकेट फैंस को दिया झटका

जिस खिलाड़ी की हम यहां बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक शर्मा की गिनती टी 20 के खतरनाक बल्लेबाजों में होती है और वह अब तक कई बार खुद को साबित कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 18 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 33.24 की औसत और 193.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 556 रन कूटे हैं, जिसमें 48 चौके और 44 छक्के लगाए हैं। अभिषेक शर्मा ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 2 शतक और 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।

अभिषेक शर्मा ऐसे बल्लेबाज हैं, जो एक बार मैदान पर टिक जाते हैं तो तूफान मचाने का काम करते हैं। इस वजह से ही विरोधी टीमें भी खौफ खाती हैं। अगर पाकिस्तान के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा टिककर बल्लेबाजी करते हैं तो शतक जड़कर तहलका मचा सकते हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो