Asia Cup 2025, IND vs UAE, Live Score: भारत ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs UAE, Asia Cup 2025 Live Score: एशिया कप 2025 में आज भारत का सामना यूएई से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की निगाहें बड़ा स्कोर खड़ा करने पर रहने वाली हैं।

आज यहां भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि यूएई की कप्तानी मोहम्मद वसीम के हाथों में है। बता दें कि यह पहला मौका है जब सूर्यकुमार यादव एक मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत के टी 20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद से ही भारत की टी 20 टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 : यूएई के खिलाफ उतरेंगे ये धुरंधर, टीम इंडिया का प्लेइंग XI हुआ तय!

IND vs UAE, Asia Cup 2025 Live Score: भारत-यूएई हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और यूएई के बीच फिलहाल एक टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया है। साल 2016 के एशिया कप में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं वनडे के तहत दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में ही भारत को जीत मिली है।

 

वैसे टीम इंडिया इन दिनों अच्छी फॉर्म में है। भारत ने 2024 के टी 20 विश्व कप के बाद से अब तक 24 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जबकि सिर्फ तीन में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर यूएई की टीम अनुभव और दबाव झेलने की क्षमता में भारत के सामने कमजोर दिखाई देती है।

IND vs UAE, Asia Cup 2025 Live Score: दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो