IND vs UAE मैच में लगेगा रनों का अंबार, दुबई से सामने आई पिच रिपोर्ट

IND vs UAE Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है, वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच आज यानि बुधवार, 10 सितंबर को खेलने जा रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेलने वाली है। भारत और यूएई के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। हालांकि मुकाबले से पहले सवाल यह है कि दुबई की पिच कैसी होगी ?

ये भी पढ़ें : AFG vs HK Asia Cup Highlights: अफगानियों के तूफान में उड़ी हांगकांग, पहले ही मैच में धमाकेदार जीत

IND vs UAE के मैच के लिए दुबई से सामने आई पिच रिपोर्ट

भारत ने आखिरी बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने मैच खेले थे। हालांकि तब जैसा मौसम अब नहीं है। सितंबर में दुबई में खूब गर्मी पड़ रही है और इसका असर पिच पर भी होने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को यहां इस्तेमाल की हुई पिच मिली थी, जहां स्पिनर्स ने कमाल किया था। लेकिन इस बार परिस्थिति अलग होगी।

IND vs UAE : भारत-यूएई के मैच में होगी रनों की बरसात

गर्मी की वजह से मुकाबलों के समय में बदलाव है। अब मैच भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे से खेले जाएंगे। मौसम का असर पिच पर भी होने वाला है। पिच की बात की जाए तो माना जा रहा है कि दुबई की पिच अभी ताजा होगी और गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलेगा।

शुरू में कुछ वक्त के लिए तेज गेंदबाजों की मदद रहेगी, उसके बाद भले ही पिच थोड़ी स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो जाए यानि बल्लेबाजों ने अगर शुरुआत में कुछ देर संभलकर खेल लिया तो फिर उनके पास मौका होगा कि वे बड़ा स्कोर बना जाएं। हालांकि हला मैच होने के बाद ही पता चलेगा कि अभी के मौसम में पिच कैसा व्यवहार करेगी।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो