AFG vs HK Asia Cup Highlights: अफगानियों के तूफान में उड़ी हांगकांग, पहले ही मैच में धमाकेदार जीत

AFG vs HK Asia Cup Highlights: राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान ने एशिया कप की शुरुआत जीत के साथ की है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच बीते दिन मंगलवार को अबु धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से रौंदने का काम किया।

ये भी पढ़ें: एशिया कप से पहले भारतीय दिग्गज ने लिया संन्यास, फैंस को दिया झटका

AFG vs HK Asia Cup: पहले ही मैच में अफगानिस्तान की तूफानी जीत

AFG vs HK Highlights: मुकाबले की विस्तार से बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और तीन छक्के भी निकले । अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 21 गेंदों में दो चौके और 5 छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। वहीं मोहम्मद नबी ने 26 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। ( Asia Cup 2025)

 

हांगकांग के लिए आयुष शाह ने 4 ओवर में 54 रन देकर दो विकेट और किंचित शाह ने 3 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। अतीक़ इक़बाल और एहसान खान ने 1-1 विकेट लिया।इसके जवाब में उतरी हांगकांग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी के आगे हांगकांग की बल्लेबाजी फ्लॉप नजर आई और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

हांगकांग के लिए सबसे ज्यादा रन बाबर हयात ने बनाए। उन्होंने 43 गेंदों में 3 छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। कप्तान यसिम मुर्तजा ने 26 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए गुलबदीन नैब ने दो विकेट लिए।वहीं फज़लहक फारुकी ने भी दो विकेट लिए। अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, नूर अहमद और कप्तान राशिद ख़ान ने 1-1 विकेट लिया।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो