Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। वहीं टीम इंडिया को अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से खेलना है। पहले ही मैच में टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन कैसा होगा, इसको लेकर भी सवाल बना हुआ है।
Asia Cup 2025: संजू सैमसन या जितेश शर्मा में से किसे मिलेगा मौका
दरअसल टीम इंडिया के पास दो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और जितेश शर्मा हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा, यह देखना होगा। इन विकेटकीपर बल्लेबाजों को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी सवाल किया गया।
Asia Cup 2025: कप्तान सूर्या ने दिया जवाब
सवाल किया गया कि भारत के पास दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जितेश और संजू, सवाल संजू के बारे में है, क्या संजू सैमसन भारत की प्लेइंग 11 में जगह बना सकते हैं? इसका जवाब देते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम वास्तव में संजू की अच्छी देखभाल कर रहे हैं, चिंता मत करो हम कल सही निर्णय लेंगे”।
Question: India has two WK batters, Jitesh & Sanju, my question is about Sanju, can Sanju Samson make into India’s Playing 11? [Press]
Suryakumar Yadav said “We are actually taking good care of Sanju, don’t worry we will make the right decision tomorrow”. pic.twitter.com/7WHrMPt3Wg
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 9, 2025
वैसे अभ्यास में जो देखा गया है, उससे यही लगता है कि संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को मौका मिलेगा। जितेश शर्मा का प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। वैसे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जितेश शर्मा की जगह संजू सैमसन काफी अनुभवी हैं।
Asia Cup 2025: संजू सैमसन और जितेश शर्मा के आंकड़े
संजू सैमसन ने अभी तक 42 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें 861 रन बनाए हैं। टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। जितेश शर्मा की बात करें तो अभी तक उन्होंने 9 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में ही खेलने का मौका मिला है। 9 मैचों में उन्होंने 100 रन बनाए हैं।