AFG vs HK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत आज से यानि 9 सितंबर से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर रहने वाली हैं।
AFG vs HK Asia Cup 2025: अबु धाबी की पिच और मौसम का हाल
एशिया कप के सभी मैच दुबई और अबु धाबी में खेले जाएंगे। दुबई की तुलना में अबु धाबी की पिच स्पिनर्स के लिए कम मददगार होती है। ऐसे में अफगानिस्तान को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उनकी गेंदबाजी काफी हद तक स्पिनर्स पर निर्भर करती है।
मौसम की बात करें तो अबु धाबी में शाम के समय मौसम गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
.ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: अफगानिस्तान या हांगकांग, कौन सी टीम है मजबूत, पहले ही मैच में है टक्कर
AFG vs HK Asia Cup 2025: अफगानिस्तान- हांगकांग का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी 20 क्रिकेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें से हांगकांग की टीम को दो मैचों में जीत मिली है। वहीं तीन मैचों में अफगानिस्तान की टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि एशिया कप 2025 के पहले मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।
अफगानिस्तान का अबु धाबी के स्टेडियम में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अच्छा है। इस मैदान पर अफगानिस्तान की टीम ने अब तक 11 मैच जीते हैं, वहीं पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस मैदान पर एक मात्र मैच 2015 में हांगकांग के खिलाफ हारे थे।