Asia Cup AFG vs HK Live Streaming: एशिया कप 2025 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट के उद्धाटन मैच के तहत अफगानिस्तान की टक्कर हांगकांग से होने जा रही है। यह मुकाबला टूर्नामेंट की ग्रुप ‘बी’ टीमों के बीच है। वहीं इसके बाद ग्रुप ‘ए’ में सबसे पहला मैच भारत और यूएई के बीच बुधवार को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:आज से Asia Cup 2025 की शुरुआत, जानें भारत कब खेलेगा पहला मैच, देखें फुल शेड्यूल
Asia Cup में 8 टीमें लेंगी हिस्सा
बता दें कि टी 20 एशिया कप में कुल 8 टीमें खेल रही हैं। इनको 4-4 के 2 ग्रुप में रखा गया है। पहले चरण में सभी टीमें अपनी ग्रुप की अन्य 3 टीमों के साथ 1-1 बार मैच खेलेंगी। इसके बाद ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी और अन्य 2 टीमें बाहर हो जाएंगी। अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप बी में शामिल हैं।
The 17th #AsiaCup Cricket will begin today with Afghanistan taking on Hong Kong in the opening match in Abu Dhabi.
Played alternately in ODI and T20I formats since 2016, this year’s edition will be contested in the T20 format, providing crucial preparation for next year’s ICC… pic.twitter.com/89qtqN4wHa
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 9, 2025
Asia Cup AFG vs HK Live Streaming: कितने बजे से शुरू होगा मैच
मुकाबले को लेकर बड़ा सवाल यह है कि अबु धाबी में होने वाला यह मैच कितने बजे से शुरू होगा और भारत में इस मुकाबले को कब-कहां और कैसे देख सकते हैं।एशिया कप 2025 का पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अबु धाबी, शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होने की संभावना है। अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जा सकती है। (AFG vs HK T20 Match 2025 Timing Today)
Asia Cup AFG vs HK: अफगानिस्तान-हांगकांग फुल स्क्वॉड
हांगकांग- यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात (उप-कप्तान), जीशान अली (विकेटकीपर), नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमान रथ, एहसान खान, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, अनस खान, हारून मोहम्मद अरशद, अली-हसन, शाहिद वासिफ (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद।
अफगानिस्तान- राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी