Asia Cup से पहले पाकिस्तान की जीत पर मोदी-मोदी का नाम गूंजा, सामने आया VIDEO

PAK vs AFG : एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है, उससे पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज खेली गई। पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में अफगानिस्तान को 75 रनों से मात देने का काम किया। लेकिन पाकिस्तान की जीत के बाद सामने आए एक वीडियो में मोदी-मोदी के नारों ने हर किसी को हैरान कर दिया।

ये भी पढ़ें:एशिया कप से पहले पाकिस्तान की बच गई लाज, वरना अफगानिस्तान कर देती ये कमाल

PAK vs AFG : पाकिस्तान की जीत के बाद लगे मोदी-मोदी के नारे

PAK vs AFG : दरअसल टी 20 ट्राई सीरीज (T20 Tri Series) के फाइनल में पाकिस्तान की जीत के बाद अफगानिस्तान के तमाम फैंस स्टेडियम के बाहर जमा हो गए, जब उनसे अफगानिस्तान की हार पर सवाल पूछा गया तो एक फैन ने कहा कि उनकी टीम टॉस की वजह से आधा मैच हार गई। वहीं एक अफगानी फैन ने कहा कि, पाकिस्तानी टीम की किस्मत अच्छी थी, लेकिन एशिया कप अफगानिस्तान जीतेगा और फाइनल में टक्कर भारत से होगी। इस दौरान कुछ फैंस मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे ।

PAK vs AFG : ट्राई सीरीज के फाइनल मैच का पूरा हाल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच शारजाह की मुश्किल पिच पर खेला गया। मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान आगा ने 27 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। फखर जमान ने 26 गेंदों में 27 और मोहम्मद नवाज ने 21 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं फजलहक फारुखी और नूर अहमद ने 2-2 विकेट लिए। अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान 15.5 ओवर में 66 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक समेत पूरे 5 विकेट लिए। वहीं अबरार अहमद और सोफियान मुक़ीम ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक विकेट शाहीन अफरीदी को मिला।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो