US Open 2025 जीतकर Carlos Alcaraz हो गए मालामाल, प्राइज मनी के तौर पर मिली इतनी मोटी रकम

US Open 2025 , Carlos Alcaraz: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीतकर मालमाल हो गए है। उन्होंने यूएस ओपन 2025 के फाइनल में इटली के जैनिक सिनर को मात देते हुए दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। वहीं उनके करियर का यह चौथा ग्रैंड स्लैम रहा है। पिछली बार की तुलना में इस बार प्राइज मनी खिलाड़ियों को ज्यादा दी गई है।

US Open 2025 प्राइज मनी में की गई बढ़ोतरी

संयुक्त राज्य टेनिस संघ ने घोषणा की थी, कि इस साल कुल 90 मिलियन डॉलर यानि करीब 750 करोड़ का प्राइज मनी पूल रखा गया। यह 2024 की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है, जब इनामी राशि 75 मिलियन डॉलर थी। सबसे खास बात यह है कि पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियन को 5-5 मिलियन डॉलर करीब 44 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यह 2024 की तुलना में 39% की बढ़ोतरी है, जब विजेता को 3.9 मिलियन डॉलर मिले थे।

ये भी पढ़ें : US Open 2025 का खिताब जीत Carlos Alcaraz ने रचा इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी

US Open 2025 की प्राइज मनी में क्यों की गई बढ़ोतरी

अहम सवाल यह है कि यूएस ओपन का प्राइज मनी में इतनी बढ़ोतरी क्यों की गई। बता दें कि हाल ही में दुनिया की टॉप रैंक टेनिस खिलाड़ियों ने चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन के आयोजकों को एक पत्र भेजा था। इस पत्र में कहा गया था कि टूर्नामेंट से होने वाली कमाई के मामले में इनामी राशि काफी कम है।

US Open 2025 विजेता Carlos Alcaraz की नेटवर्थ

यूएस ओपन 2025 विजेता कार्लोस अल्कारेज को प्राइज मनी के तौर 44 करोड़ मिले हैं, जबकि जैनिक सिनर को 22 करोड़ दिए गए। वहीं टेनिस के नंबर 1 खिलाड़ी बने कार्लोस अल्कारेज की नेटवर्थ की बात करें तो वह आपके होश उढ़ जाएंगे। कार्लोस की ज्यादातर कमाई प्राइज मनी से होती है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 356 करोड़ रुपए है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो