Asia Cup 2025 : टीम इंडिया एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंच गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। उससे पहले टीम इंडिया अभ्यास में जुट गई है। 5 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी दुबई पहुंचे और उन्होंने अभ्यास करना शुरू भी कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र की कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं। हेड कोच गौतम गंभीर, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी बस से उतरने के बाद ग्राउंड में जाते हुए दिखाई दिए। इसी बीच सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट नजर आई। साफ तौर पर टीम इंडिया के सभी सदस्य ऊर्जावान दिख रहे थे।

मैदान पर पर उतरी भारतीय टीम के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के बाकी सदस्यों और स्टाफ के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। सूर्या जहां बीच में खड़े थे और उन्हें चारों और से खिलाड़ियों, कोच और स्टाफ ने घेरा हुआ था। वो एशिया कप के लिए टीम इंडिया को मोटिवेट कर रहे होंगे।
Asia Cup 2025 : भारत कब खेलेगी अपना पहला मैच
Asia Cup 2025 : बता दें कि एशिया कप में भारत को अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से खेलना है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट का जीत के साथ ही आगाज करेगी। इसके बाद भारत का सामना पाकिस्तान से 14 सितंबर को होना है। वैसे टीम इंडिया का एशिया कप में अब तक रिकॉर्ड शानदार रहा है और ऐसे में इस बार भी टीम इंडिया को खिताब का दावेदार माना जा रहा है।
TEAM INDIA IN FIRST PRACTICE SESSION AHEAD OF ASIA CUP 2025. 🇮🇳 (ESPNcricinfo).
– The stunning New Look of Hardik Pandya..!!!! pic.twitter.com/HaXorOs9ID
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 5, 2025
Asia Cup में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमें
Asia Cup 2025 : एशिया कप का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम भारत ही है। भारत ने अब तक 8 बार एशिया कप का खिताब जीता है। टीम इंडिया ने 1984,1988, 1990-91,1995, 2010, 2010, 2018, 2023 में खिताब जीता। वहीं इसके बाद श्रीलंका ने 6 खिताब अपने नाम किए हैं और वहीं पाकिस्तान ने दो बार खिताब जीता है।