Asia Cup में अब भी अटूट है भुवी का ये रिकॉर्ड, खतरनाक गेंदबाजी से रचा था इतिहास

Asia Cup, Bhuvneshwar Kumar : एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस बार यह टूर्नामेंट टी 20 प्रारूप के तहत खेला जाएगा। एशिया कप (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय स्क्वॉड ( India’s squad) घोषित बहुत पहले हो चुका है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वैसे इस भारतीय टीम में कई खतरनाक गेंदबाज शामिल हैं, जिनका जलवा देखने को मिल सकता है।

Asia Cup में क्या टूटेगा भुवी का यह रिकॉर्ड

टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाजों को प्र्मुख जगह मिली है। भारत ही नहीं दूसरी टीमों के पास भी कई खतरनाक गेंदबाज मौजूद हैं। वैसे टी 20 एशिया कप में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक रिकॉर्ड अब तक अटूट है। इस बार के एशिया कप के शुरू होने से पहले चर्चा हो रही है कि क्या भुवनेश्वर कुमार का यह रिकॉर्ड टूट जाएगा। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कोई दूसरा गेंदबाज टी 20 एशिया कप में कमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रॉस टेलर ने अचानक संन्यास लिया वापस, न्यूजीलैंड नहीं इस टीम के लिए दिखाएंगे जलवा

टी 20 प्रारूप के तहत खेले गए अब तक दो एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके आसपास कोई गेंदबाज नहीं है। साल 2022 की बात है, दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हि्स्सा था, तब अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ चार रन दिए थे। इस मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। टी 20 प्रारूप में खेले गए एशिया कप में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले एक मात्र गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, टी 20 में 5 विकेट लेना आसान नहीं होता है। भुवी ने अफगानिस्तान के खिलाफ जैसा स्पेल फेंका था, वैसे स्पेल अब तक नहीं डाला गया है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो