US Open 2025: यूएस ओपन 2025 का इन दिनों आयोजन हो रहा है। टेनिस के इस बड़े टूर्नामेंट पर दुनिया भर की नजरें रहती हैं। इस बार यूएस ओपन में एक भारतीय खिलाड़ी ने भी अपना जलवा दिखाया। हालांकि भारत का यह स्टार टेनिस खिलाड़ी इतिहास रचने से बस एक कदम दूर रह गया।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को झटका, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
US Open 2025 में भारत का स्टार टेनिस खिलाड़ी भी चमका
बता दें कि भारत के खिलाड़ी युकी भांबरी भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा थे, लेकिन सेमीफाइनल मैच में हार के साथ उनका ये शानदार सफर खत्म हो गया है। मेंस डबल में अंतिम चार के मैच में उनको ब्रिटिश जोड़ी के हाथों हार मिली। साथ ही उनका पहला ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया। यूएस ओपन में युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस ने ब्रिटिश जोड़ी के सामने सेमीफाइनल में जबदस्त खेल तो दिखाया लेकिन जीत नहीं मिली। मैच के पहले सेट का नतीजा टाई ब्रेकर से हुआ।
दोनों ही टीमों के बीच शानदार मैच 3-3 की बराबरी पर था तभी ब्रिटिश जोड़ी ने बढ़त हासिल की, लेकिन इसके तुरंत बाद भांबरी और वीनस ने 6(2)-7 से सेट जीता। वहीं दूसरे और तीसरे सेट में भी इस तरह से दोनों टीमों के बीच जंग देखने को मिली। ब्रिटिश जोड़ी ने दूसरे सेट 7-6(5) से अपने नाम किया और इसके बाद 6-4 से तीसरा सेट भी जीतते हुए मैच भी अपने नाम किया। इसी के साथ नील स्कप्स्की और जोसैलिसबरी की जोड़ी ने फाइनल में अपना टिकट पक्का कर लिया है।