सुपर 4 में भारत-कोरिया के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला

Hockey Asia Cup 2025: इन दिनों बिहार में मेंस हॉकी एशिया कप का आयोजन हो रहा है, जहां सुपर 4 की धमाकेदार शुरुआत देखने मिली है। टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का जलवा भी जारी है। हालांकि सुपर 4 के मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई। वह कोरिया के खिलाफ मैदान पर उतरी और मुकाबला 2-2 के साथ ड्रॉ पर खत्म हुआ। मुकाबले में भारत की ओर से हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने गोल दागे, दूसरी ओर कोरिया के लिए जिहुन यांग और ह्योंहोंग किम ने स्कोर किए।

Hockey Asia Cup 2025: भारत -कोरिया के बीच कड़ी भिड़ंत

भारत और कोरिया के बीच जबरदस्त और रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। खेल के दूसरे ओर सातवें मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोरियाई गोलकीपर को चुनौती देने में टीम नाकाम रही। आठवें मिनट में सुखजीत सिंह ने मिडफील्ड में गेंद जीती और हार्दिक सिंह को पास किया। हार्दिक ने अकेले दौड़ लगाते हुए कोरियाई डिफेंस को चकमा दिया और गोलकीपर को छकाते हुए आसान गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके जवाब में कोरिया ने तुरंत जवाबी हमला किया और लगातार दो गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। 12 वें मिनट में जगराज सिंह के सर्कल में फाउल के कारण कोरिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे जिहुन यांग ने दमदार शॉट के साथ टॉप राइट कॉर्नर में डालकर स्कोर बराबर किया। इसके दो मिनट बाद कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे ह्योंहोंग किम ने शानदार ड्रैगफ्लिक के जरिए गोल में बदलकर कोरिया को 2-1 की बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान नहीं ये टीम भारत के लिए खतरा, एशिया कप शुरू होने से पहले मिली चेतावनी

खेल के दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारत ने लगातार हमले किए, लेकिन कोरिया की मजबूत मैन मार्किंग डिफेंस ने उन्हें रोके रखा। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत को लंबे इंतजार के बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत का ड्रैगफ्लिक कोरियाई डिफेंडर ने लाइन पर रोक लिया। लेकिन चौथे क्वार्टर में भारत ने दबाव बढ़ाया और 49 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। खेल के 53 वें मिनट में सुखजीत सिंह ने कोरियाई डिफेंस को भेदते हुए मनदीप सिंह को सटीक पास दिया, जिन्होंने खेली गोल में गेंद डालकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। दोनों टीमों को इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जीत का गोल नहीं हो सका।

1 thought on “सुपर 4 में भारत-कोरिया के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला”

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो