IPL 2026 Qualifier 1: इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली, 43 रन बनाते ही बनाएंगे महारिकॉर्ड

IPL 2026 Qualifier 1, RCB vs GT: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है, क्योंकि टूर्नामेंट का प्लेऑफ राउंड शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले क्वालिफायर में एक बेहद जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है। धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना इस सीजन की बेहतरीन टीमों में से एक गुजरात टाइटंस (GT) से होगा।

IPL 2026 : रोहित के नाम दर्ज हुआ सबसे ‘ शर्मनाक’ रिकॉर्ड, RR के खिलाफ कटाई नाक, टूटा फैंस का दिल

बता दें कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और इस वजह से ही रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी पर भारी भी पड़ सकती है। इस मुकाबले पर न सिर्फ दोनों टीमों की साख दांव पर है, बल्कि आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक बहुत बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका भी है। विराट ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और फिर से बड़ी पारी खेल सकते हैं।

IPL 2026 Qualifier 1: Virat Kohli 43 Runs Away from History in RCB vs GT Clash

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का लक्ष्य इस बार लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाना है। ‘प्ले बोल्ड’ के इरादे से आगे बढ़ रही आरसीबी के लिए यह राह इतनी आसान नहीं होगी, और गुजरात जैसी संतुलित टीम को शिकस्त देने के लिए ‘किंग’ कोहली का बल्ला चलना जरूरी है। विराट कोहली इस सीजन में अब तक बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं और उन्होंने 14 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 557 रन बना लिए हैं।

अब हर किसी की नजरें धर्मशाला में होने वाले इस नॉकआउट मैच पर टिकी हैं, क्योंकि विराट कोहली इतिहास रचने से महज 43 रन दूर हैं। जैसे ही वह इस मैच में 43 रनों का आंकड़ा छूएंगे, तो वह आईपीएल 2026 में अपने 600 रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही विराट कोहली आईपीएल के लगातार चार सीजन में 600 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

धर्मशाला की तेज गेंदबाजों की मददगार पिच और ठंडे मौसम में टॉस की भूमिका भी अहम होगी। गुजरात टाइटंस के मजबूत गेंदबाजी अटैक के सामने कोहली की यह पारी न सिर्फ आरसीबी को सीधे फाइनल का टिकट दिला सकती है, बल्कि उनके नाम एक अहम उपलब्धि करा सकती है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो