T20 WC 2026 : जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत के बावजूद नाखुश हुए कप्तान सूर्या, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

T20 WC 2026, IND VS ZIM : टी 20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को मात देकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया को 72 रनों से धमाकेदार जीत मिली।

Rinku Singh Father Passed Away: टी 20 विश्व कप के बीच टीम इंडिया में पसरा मातम, रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन

T20 World Cup 2026 : भारत के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे

अहम मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन जड़े। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 4 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।

T20 WC 2026 : अब चमत्कार के भरोसे पाकिस्तान, जानिए कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल में

ईशान किशन ने 24 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के के साथ 38 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 33 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन की पारी का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, टिनोटेंडा मापोसा और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट लिया।
इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बना सकी। जिम्बाब्वे की ओर से ब्नायन बेनेट ने 59 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों के साथ सबसे बड़ी नाबाद 97 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान सिकंदर रजा ने 21 गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।
Suryakumar Yadav Statement : जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से खुश नहीं हुए कप्तान सूर्या
जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ज्यादा खुश नजर नहीं आए। उन्होंने मैच में जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर 7 तक, हमारे प्रदर्शन में शायद ही कोई कमी थी। ईमानदारी से बताऊं, तो हम गेंदबाजी में थोड़े और बेहतर हो सकते थे। आखिर में जीत ही मायने रखती है और अब हमारा ध्यान आगे के मुकाबलों पर है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो