पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, सबसे बड़ा मैच विनर अस्पताल में भर्ती

Abhishek Sharma : टी 20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का जलवा देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने जहां यूएसए को मात दी, वहीं अब 12 फरवरी को टीम इंडिया का सामना नामीबिया से होने जा रहा है। वहीं इसके बाद 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच भी टक्कर होगी। लेकिन इन सब मैचों से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि मुकाबले से पहले टीम इंडिया का एक बड़ा मैच विनर अस्पताल में भर्ती हो गया है।
अभिषेक शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती
स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबियत खराब होने से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर जानकारी दी। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने बताया कि अभिषेक की तबियत खराब है और उन्हें पेट में कुछ दिक्कत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन मिस किया और अभी वो पेट में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
बता दें कि बताया गया कि अभिषेक की तबयित यूएसए के खिलाफ मैच में भी खराब थी और बाद में वो मैदान से बाहर चले गए थे। अभी उनकी हालत ठीक है। बता दें कि टीम मैनेजमेंट और फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि अभिषेक शर्मा जल्द से जल्द फिट हो जाएं और वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर जरूर उतरें।
अभिषेक शर्मा एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, पिछले दिनों एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ही उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर वह पाकिस्तान के खिलाफ जलवा दिखाएंगे।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो