IND VS NZ: दूसरे टी 20 के लिए भारत की प्लेइंग XI में होगा बदलाव, चोटिल खिलाड़ी की जगह मिलेगा मैच विनर को मौका

IND VS NZ 2nd T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी 20 मैच नागपुर में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। लेकिन टीम इंडिया को पहले टी 20 मैच में जीत के साथ ही एक बड़ा झटका भी लगा। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए। ऐसे में अब दूसरे टी 20 मैच के लिए भारत को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच 23 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। ख़बरों की माने तो अक्षर पटेल की जगह अब दूसरे टी 20 मैच के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी को मौका मिलने वाला है।
अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाया तहलका, ध्वस्त किया रोहित शर्मा का छक्कों का महारिकॉर्ड
चोटिल अक्षर पटेल, भारत को झटका
पहले टी 20 मैच में न्यूजीलैंड की पारी के 16 वें ओवर के दौरान अक्षर पटेल चोटिल हुए। बता दें कि अक्षर पटेल ही इस ओवर को फेंक रहे थे। पहली दो गेंदों पर सिर्फ तीन रन उन्होंने दिए। तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने लेग स्टंप के बाहर हटकर शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेला था, जिसे रोकने की कोशिश में अक्षर ने हाथ लगाया तो गेंद सीधा उंगली पर लगी और लॉन्ग ऑफ की दिशा में बाउंड्री के पार चली गई। गेंद इतनी तेज गति से थी कि अक्षर पटेल की उंगली से खून निकल गया। ऐसे में उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा और उनका ओवर अभिषेक शर्मा ने पूरा किया।
IND VS NZ : प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की होगी एंट्री
चोटिल होने के चलते अक्षर पटेल दूसरे टी 20 मैच से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। चाइनामैन गेंदबाज़ को मौका मिलने की संभावना इसलिए ज्यादा नज़र आ रही है क्योंकि रायपुर के जिस शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टी 20 मैच होगा, वहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस मैदान पर अब तक एक मात्र टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था, जिसमें रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए थे और जबकि अक्षर पटेल ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे। कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल को रिप्लेस करने का दूसरा विकल्प नज़र नहीं आता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो