IND vs NZ 3rd ODI : कब-कहां और कितने बजे से खेला जाएगा तीसरा वनडे, जानिए कैसे देखें फ्री में लाइव

IND vs NZ 3rd ODI Live streaming : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ इन दिनों खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में बराबरी होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के लिए आखिरी वनडे मैच अब निर्णायक साबित होने वाला है।
कब, कहां और कैसे देखें मैच ?
हम यहां आपको बता रहे हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच को आप घर बैठे कब -कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।
क्या है तीसरे वनडे मैच का टाइमिंग ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा जबकि मैच में टॉस करीब आधे घंटे पहले 1 बजे हो जाएगा।
IND vs NZ 3rd ODI कहां देख पाएंगे लाइव टेलिकास्ट ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे वनडे मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। विभिन्न चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी समेत तमाम भारतीय भाषाओं में मैच का आनंद लिया जा सकता है।
IND vs NZ 3rd ODI की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद आप जियोहॉटस्टार के जरिए उठा सकते हैं। यानि मोबाइल पर आसानी से मैच देखा जा सकता है।
फ्री में कैसे देख पाएंगे मैच
भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में घर बैठे देख सकते हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो