IND vs SA : हार के बाद कप्तान सूर्या का फूटा गुस्सा, बताया कहां हुई चूक

IND vs SA, Suryakumar Yadav : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज का दूसरा मैच बीते दिन चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के तहत टीम इंडिया को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबले की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए। टीम के लिए क्विंटन डीकॉक ने 46 गेंदों में 5चौके और 7 छक्कों की मदद से 90 रन की पारी खेली। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रनों पर ढेर हो गई । भारत के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद सूर्यकुमार यादव का भी गुस्सा फूटा है और उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया। मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्या ने बात करते हुए कहा, हमने पहले बॉलिंग की और हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। हम बस अच्छी तरह से वापसी कर सकते थे कि क्योंकि हमने पहले बॉलिंग की और फिर बाद में उन्हें पता चल गया कि इस विकेट पर लेंथ कितनी जरूरी है, लेकिन हां यह सीखने का प्रोसेस है।

साथ ही उन्होंने कहा कि, बस सीखो और आगे बढ़ो। थोड़ी ओस भी थी और हम यह काम नहीं कर रही थी तो हमारे पास दूसरा प्लान होना चाहिए था, लेकिन हम उस पर नहीं गए। कोई बात नहीं । जैसे कि मैंने कहा, यह सीखने का प्रोसेस है। हमने सीखा कि उन्होंने दूसरी पारी में कैसे बॉलिंग की। हमने उससे सीखा और फिर हम अगल गेम में उसे करने की कोशिश करेंगे।

 

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो