IND vs SA: वनडे के बाद टी 20 की जंग, देखें सीरीज का फुल शेड्यूल

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां हाल ही में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। वनडे के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज खेली जानी है।

टी 20 सीरीज का शेड्यूल
टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाली है। वहीं दूसरा मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाने वाला है। इसके बाद 14 दिसंबर को धर्मशाला में तीसरा टी 20 मैच देखने को मिलने वाला है। वहीं चौथा मैच लखनऊ में 17 दिसंबर को होने वाला है। वहीं सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले ये सभी टी 20 मैच भारतीय समय के हिसाब से शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

मैच नंबर तारीख वेन्यू समय (IST)
1st T20I 9 दिसंबर 2025 बड़ाबती स्टेडियम, कटक (ओडिशा) 7:00 PM
2nd T20I 11 दिसंबर 2025 पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, चंडीगढ़ 7:00 PM
3rd T20I 14 दिसंबर 2025 एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) 7:00 PM
4th T20I 17 दिसंबर 2025 एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 7:00 PM
5th T20I 19 दिसंबर 2025 नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (गुजरात) 7:00 PM

कब-कहां और कैसे घर बैठें देखें लाइव
भारत और दक्षिण अफ्रीका के सभी टी 20 मैच टीवी पर Star Sports Network (Star Sports 1 HD/SD, Star Sports Select) के जरिए लाइव प्रसारित होंगे।
वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर फ्री में उपलब्ध होगी (Jio या Vi यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं)। Disney+ Hotstar पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
इसके अलावा OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे JioHotstar के जरिए भी मैच देख सकते हैं, लेकिन मुख्य रूप से JioCinema फ्री है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो