ब्रेकिंग न्यूज़: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

IND VS SA T20 Series : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। टी 20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होने वाली है।

ऐसे में बीसीसीआई ने टी 20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टी 20 टीम में चोटिल शुभमन गिल और लंबे वक्त से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या की वापसी भी हो गई है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी 20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अबतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा था। इस तरह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत स्पष्ट रूप से आगे चल रहा और इसे कायम भी वह आगामी सीरीज में रखना चाहेगा। भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 में सबसे बड़ा स्कोर 283/1 (जोहान्सबर्ग, 2024) रहा है। हाल ही के दिनों में भारत का प्रदर्शन खासा मजबूत रहा है, 2024 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को घरेलू टी20 सीरीज में 3-1 से और T20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रन से हराकर अपना दबदबा बनाए रखा। 

 

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो