IND vs SA 2nd ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत दर्ज की थी। अब दूसरा वनडे मैच रायपुर में 3 दिसंबर को खेला जाना है। मुकाबले से पहले हम यहां बता रहे हैं कि कब-कहां और कैसे दूसरा वनडे मैच को फ्री में देखा जा सकता है।
BCCI के फरमान के आगे झुके विराट कोहली, 15 साल बाद उठाया ये कदम
कब-कहां खेला जाएगा IND VS SA का दूसरा वनडे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा। बता दें कि दूसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर टेलिकास्ट होगा। इसके अलावा जियोहॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध होगी।
IND vs SA 2nd ODI Head to Head Records: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 96 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 41 जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 51 में बाजी मारी है। दोनों टीमों के तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। बता दें कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अब तक एक मात्र वनडे मैच साल 2023 के जनवरी में खेला गया था।
इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शमी का जलवा रहा था। इनकी घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम मात्र 108 रन पर सिमट गई थी। भारत ने उस मैच को 30 ओवर शेष रहते हुए 8 विकेट से अपने नाम किया था।