IND VS SA : ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानें यहां कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन

IND VS SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के तहत आमना-सामना होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले हम यहां गौर कर रहे हैं कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कैसा रिकॉर्ड भारतीय टीम का रहा है।

IND VS SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड
सबसे पहले टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो उसने कोलकाता में अब तक कुल 42 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 13 में जीत दर्ज की है और 9 में हार का सामना किया है। इसके अलावा 20 टेस्ट मैच भारत के ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। टीम इंडिया का इस मैदान पर सर्वाच्च स्कोर 657 रन रहा है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 रहा है। वहीं इस मैदान पर न्यूनतम टीम का स्कोर 90 रन बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983 रन रहा है।

दक्षिण अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स में अपना पहला टेस्ट मैच 1996 में खेला था। इस मैदान पर प्रोटियाज टीम ने कुल 3 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 1 में जीत दर्ज की है और 2 में हार का सामना किया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम का इस मैदान पर सर्वाच्च स्कोर 428 रन और न्यूनतम स्कोर 222 रन है, दक्षिण अफ्रीका ने 2010 के बाद से इस मैदान पर टेस्ट नहीं खेला है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो