BCCI sends message to Virat and Rohit : विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को वनडे टीम में बने रहने के लिए कई चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। उस सीरीज में रोहित शर्मा ने दमदार शतक जड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और वो प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने में सफल रहे थे। दूसरी ओर शुरुआती मैचों में विराट कोहली फ्लॉप रहे थे, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से भी अर्धशतक निकला था।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ की थी घटिया हरकत, ICC ने पाकिस्तानी गेंदबाज पर अब लगाया बैन
विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद पर भविष्य पर संकट के बादल हैं। बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज ( IND vs SA ODI Series) आगामी समय में खेलनी है, लेकिन इसी बीच बीसीसीआई के एक फैसले ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
BCCI ने बढ़ाई विराट -रोहित की टेंशन
रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बीसीसीआई के एक सोर्स ने बताया, बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों को बता दिया है कि उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलना है, तो घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना पड़ेगा। दोनों ही टी 20 और टेस्ट प्रारूप से रिटायर हो गए हैं, तो उन्हें मैच के लिए फिट रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ेगा।
ख़बरों में सामने आया है कि रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दे दी है कि वो विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन विराट कोहली के उपलब्ध रहने के कोई जानकारी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद विराट कोहली लंदन लौट गए थे। विराट फिलहाल लंदन में ही रह रहे हैं।
IND VS SA के बीच होगी वनडे सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में, दूसरा मैच रायपुर और तीसरा मुकाबला वाइजैग में खेला जाएगा।