अभिषेक शर्मा इतिहास रचने को तैयार, विराट के रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी

IND vs AUS, Abhishek Sharma : टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज का चौथा मैच खेलने वाली है। इस मुकाबले के तहत सबकी निगाहें अभिषेक शर्मा पर भी होंगी, जहां वह दमदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का अब तक जलवा ही दिखने को मिला है, जहां वह शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए। मौजूदा सीरीज के तीन मैचों में अभिषेक ने 37.3 की औसत और 167 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 112 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी 20 सीरीज में अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह इस सीरीज में फिलहाल भारत की ओर से टॉप स्कोरर हैं। अब अभिषेक शर्मा चौथे टी 20 मैच में 39 रन बनाने में सफल रहते हैं तो वह विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

बता दें कि विराट कोहली के नाम टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत की ओर से सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह आंकड़ा 27 पारियों में हासिल किया था, वहीं अभिषेक ने 26 पारियां अभी तक खेली हैं, जिनमें उनके नाम 961 रन हैं। अभिषेक को ऐसे में अब बस 39 रन और चाहिए।

अगर वह ये रन बना लेते हैं तो विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा, विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए थे। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। टी 20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द रहा था, जबकि दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। वहीं टी 20 तीसरे मैच में भारत ने जीत दर्ज करते हुए ही सीरीज में बराबरी की थी।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो