IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। गुरुवार, 11 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच चौथा टी 20 मैच खेला जाएगा। लेकिन मुकाबले से पहले मौसम को लेकर फैंस के बीच चिंता है। दरअसल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मजा बारिश ने किरकिरा किया है। बारिश की वजह से पहला टी 20 मैच भी रद्द रहा था।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ की थी घटिया हरकत, ICC ने पाकिस्तानी गेंदबाज पर अब लगाया बैन
दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में चौथा टी 20 काफी अहम रहने वाला है। उम्मीद यह की जा रही है कि मुकाबला बिना किसी बाधा के पूरा हो, लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं कि चौथे टी 20 मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी 20 मैच क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले होबार्ट में खेले गए तीसरे टी 20 मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में बराबरी की थी।
IND vs AUS: चौथे टी 20 में क्या बारिश बनेगी विलेन
मुकाबले से पहले राहत की ख़बर यह है आई कि चौथे टी 20 मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है। क्वींसलैंड में मैच के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवरों का खेल देखने को मिलेगा। गौरतलब हो कि टी 20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि मेलबर्न में भी मौसम ने रुकावट डाली थी, जहां दूसरा टी 20 मैच खेला गया था। भारत को अगर ऑस्ट्रेलिया में टी 20 सीरीज जीतनी है तो अब चौथे मैच के तहत ही कमाल करके दिखाना होगा। ( IND vs AUS 4th T20 Match Weather Report in Hindi )