IPL 2026 Eliminator SRH vs RR Live Score Update: हैदराबाद बनाम राजस्थान के बीच आर-पार की जंग! कौन बढ़ेगा आगे और किसका सफर होगा आज खत्म?

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR Live Score: आईपीएल 2026 अपने आखिरी दौर में चल रहा है। आज न्यू चंडीगढ़, मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो मजबूत टीमों के बीच इस सीजन का एलिमिनेटर मैच खेला जाना है। इस मुकाबले के तहत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच भिड़ंत होगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस नॉकआउट मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए़ ‘क्वालीफायर 2’ में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ंना होगा।

 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head-to-Head)

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें आंकड़ों के लिहाज से हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है:

  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की जीत: 14 मैच

  • राजस्थान रॉयल्स (RR) की जीत: 9 मैच

खास बात: इस सीजन लीग स्टेज के दोनों मैचों में हैदराबाद ने राजस्थान को मात दी है। इतना ही नहीं, साल 2022 के बाद से हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ लगातार 6 मैच जीते हैं। इस चीज का फायदा हैदराबाद को अब मिलेगा।

 दोनों टीमों की मजबूती और कमजोरी

 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

  • मजबूती: अभिषेक शर्मा (563 रन, 206.22 स्ट्राइक रेट) और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी इस समय विश्व क्रिकेट की सबसे आक्रामक जोड़ी है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन (606 रन) और ईशान किशन विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

  • कमजोरी: हैदराबाद का निचला मध्यक्रम इस सीजन बहुत ज्यादा टेस्ट नहीं हुआ है। अगर टॉप ऑर्डर जल्दी पवेलियन लौटता है, तो टीम दबाव में आ सकती है। ऐसे में हैदराबाद को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

  • मजबूती: 15 साल के युवा ओपनिंग सनसनी वैभव सूर्यवंशी (583 रन, 232.27 स्ट्राइक रेट) इस सीजन में रनों का अंबार लगा रहे हैं और वह इस मुकाबले में राजस्थान के लिए तुरुप का इक्का बन सकते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर (पावरप्ले में 11 विकेट) और नांद्रे बर्गर की धार टीम की सबसे बड़ी ताकत है।

  • कमजोरी: कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि रवींद्र जडेजा भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। टीम का मिडिल ऑर्डर लगातार रन बनाने में संघर्ष करता दिखा है।

 पिच रिपोर्ट

चंडीगढ़ की पिच नंबर 4 आज बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित होने वाली है। इस मैदान पर इस सीजन का पहली पारी का औसत स्कोर 214 रन रहा है। पिच सख्त और सपाट है, जिससे गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आएगी।

चंडीगढ़ में कड़ाके की गर्मी (तापमान 40°C से ऊपर) के कारण शाम को भारी ओस (Dew Factor) गिरने की पूरी संभावना है। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह बिना किसी झिझक के पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुनेगा, क्योंकि दूसरी पारी में गीली गेंद से गेंदबाजी और फील्डिंग करना बेहद मुश्किल काम होगा। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो