US Open 2025 : स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्करेज ने यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। साथ ही वह दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी खिलाड़ी भी बने हैं। कार्लोस ने बीते दिन इटली के खिलाड़ी जैनिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1 और 6-4 से मात देकर ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। कार्लोस अल्करेज लगातार कमाल कर रहे हैं और उन्होंने दूसरी बार यूएस ओपन जीतकर दिखा दिया है कि वह एक लंबी रेस के घोड़े हैं।
US Open 2025 में दिखा कार्लोस अल्करेज का दबदबा
US Open 2025 के फाइनल में कार्लोस अल्करेज का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने मुकाबले के सेकेंड ब्रेक तक 6-2 से बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे सेट में सिनर ने वापसी की। इसके बाद कार्लोस अल्करेज ने दोबारा कंट्रोल हासिल करते हुए सेट अपने नाम किया और 3-0 से लीड ले ली। फिर चौथे सेट में कार्लोस ने वापसी के साथ कमाल करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। कार्लोस अल्करेज ने यूएस ओपन 2025 खिताब जीतने के साथ करियर का यह छठा ग्रैंड स्लैम जीता है।
ये भी पढ़ें : Asia Cup से पहले धमाकेदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने मचाई तबाही, दर्ज की लगातार तीसरी जीत
वह इतिहास के चौथे प्लेयर बन गए, जिन्होंने अलग-अलग टेनिस खिताब जीते हैं। कार्लोस ने 2024 और 2025 का फ्रेंच ओपन अपने नाम किया। फिर 2023 और 2024 का विंबलडन टूर्नामेंट अपने नाम करने में सफल रहे। कार्लोस ने 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीता था और अब 2025 में भी कमाल कर दिखाया है।
US Open 2025: बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी
कार्लोस के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही है क्योंकि वह नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं। यूएस ओपन का खिताब जीतने के साथ ही उन्होंने जैनिक सिनर को पीछे छोड़ दिया है। वह इस वक्त दुनिया के नंबर 1 मेंस टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। अब एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अल्करेज ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। सिनर अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कार्लोस अल्करेज पहले नंबर 1 थे और अब दुबारा इस स्पॉट पर कायम हो गए हैं।