PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग में रोमांचक और धमाकेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज भी दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में आज जहां 15 वां मैच बेंगलुरु बुल्स और यू मुंबा के बीच होने वाला है। वाइजैग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब से यह मुकाबला देखने को मिलेगा। बेंगलुरु बुल्स ने अपने PK 2025 में दो मैच खेले हैं, लेकिन दोनों में उनके हाथ निराशा लगी है।
दूसरी ओर यू मुंबा ने 3 में से दो मैच अपने नाम किए हैं और वो अच्छी स्थिति में हैं। दूसरा मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धाज के बीच होगा। यह टूर्नामेंट का 16 वां मैच रहने वाला है। यह मुकाबला भी वाइजैग में ही खेला जाएगा। यूपी योद्धाज ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उनको जीत नसीब हुई है। वहीं स्टीलर्स 2 में से एक जीत पाया है।
ये भी पढ़ें : नए लुक से सोशल मीडिया पर लगाई आग, एशिया कप से पहले छाए हार्दिक पांड्या
PKL 2025: कब -कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच
प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स का मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। वहीं यूपी योद्धाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच 9 बजे से मैच का आगाज देखने को मिलेगा। फैंस इन दोनों मैचों को आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। इसके अलावा जियो हॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती है।
PKL 2025: किस टीम का अब तक पलड़ा रहा भारी
बता दें कि यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच अब तक 22 मैच देखने को मिले हैं। 16 में मुंबा की जीत हुई है और सिर्फ 6 मैच बुल्स ने अपने नाम किए हैं। हमेशा से ही मुंबा का पलड़ा भारी रहा है और वो अपने इस रिकॉर्ड को कुछ ऐसा ही रखना चाहेंगे। दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धाज के बीच 13 मैच अबतक हुए हैं। 5 में यूपी ने जीत दर्ज की है और 6 बार हरियाणा को स्टीलर्स ने बाजी मारी है। उनके बीच दो मुकाबले टाई रहे हैं। आज इनके बीच जबरदस्त टक्कर की उम्मीद की जा सकती है।