IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन वनडे मैचों की सीरीज के तहत भिड़ंने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय समय के हिसाब से सुबह 9 बजे से खेला जाना है। लेकिन इससे पहले मैदान से बुरी ख़बर सामने आई है। पर्थ के खराब मौसम ने फैंस की टेंशन को बढ़ाने का काम किया है। ख़बर लिखे जाने तक पर्थ में बारिश हो रही थी।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर
Ind vs Aus ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया की जंग का बेसब्री से इंतेजार किया जा रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन अगर बारिश मजा किरकिरा करती है तो इससे फैंस को निराशा हो सकती है। मुकाबले के लिए टॉस का वक्त भारतीय समय के हिसाब से सुबह 8 बजकर 30 मिनट निर्धारित है, लेकिन अगर उस वक्त भी बारिश देखने को मिलती है तो फिर टॉस से लेकर मैच के समय में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि आज फैंस भी नहीं चाहेंगे कि बारिश हो।
Gloomy weather in Perth ahead of the first India-Australia ODI. Bit of drizzle already, with rain forecast through the afternoon
More than 40k fans expected with capacity for this game at 45k. A lot of fans wearing blue shirts pic.twitter.com/2LyYUTcac2
— Tristan Lavalette (@trislavalette) October 19, 2025
IND vs AUS 1st ODI Live : वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है, जहां भारत नए कप्तान के साथ मैदान में उतरने वाला है। बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बनाया है।
इससे पहले गिल को टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी अब शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। 2027 के वनडे विश्व कप में इन दोनों खिलाड़ियों के खेलने पर संशय है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में विराट और रोहित का प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।