Sachin Tendulkar : रोजर बिन्नी के पद छोड़ने के बाद बीसीसीआई (BCCI) को अपने नए अध्यक्ष की तलाश है। रोजर बिन्नी ने 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद यह पद छोड़ दिया था, वह 2022 से बीसीसीआई अध्यक्ष थे। इन सब बातों के बीच ही ख़बरों में यह बात भी सामने आई है कि सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
सचिन तेंदुलकर बीसीसीआई के अध्यक्ष बनेंगे या नहीं
सचिन तेंदुलकर बीसीसीआई अध्यक्ष बनेंगे या नहीं, इस दावे से अब पर्दा उठा गया है। सचिन तेंदुलकर की कंपनी ने अपने बयान में कहा, हमें जानकारी मिली है कि सचिन तेंदुलकर के नाम पर बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए विचार किए जाने या नामांकित किए जाने के बारे में कुछ ख़बरें हैं और अफवाहें फैल रही हैं। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हम सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे निराधार अटकलों पर ध्यान नहीं दें।
सचिन तेंदुलकर महान बल्लेबाजों में से एक हैं। 24 साल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर एक खिलाड़ी हैं। शानदार करियर रहने के बावजूद सचिन तेंदुलकर ने हमेशा से क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन से दूरी बनाए रखी है। अब यह बयान सामने आने के बाद उनके बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की अटकलों पर भी पूर्ण विराम लग गया है।