IND vs WI 1st Test : कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानिए टॉस का टाइमिंग और कब-कहां-कैसे देखें लाइव

IND vs WI 1st Test Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्तूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की टाइमिंग की बात करें तो यह पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के हिसाब से सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच में टॉस करीब आधे घंटे पहले यानि 9 बजे हो जाएगा।

IND vs WI Live Streaming Full Details: कब, कहां, कैसे और कितने बजे से मैच देखें लाइव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो पहला टेस्ट मैच JioHotstar एप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें : IND VS WI : टीम इंडिया ने बनाया तगड़ा प्लान, पहले ही टेस्ट मैच में उतारी जाएगी ये प्लेइंग XI

वहीं लाइव स्ट्रीमिंग भी भारतीय समय के हिसाब से सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। वैसे अगर आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखना चाहते हैं तो जियो के कुछ रिचार्ज प्लान के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। फ्री सब्स्क्रिप्शन को एक्टिवेट करके आप बिना कोई सब्स्क्रिप्शन चार्ज दिए मुकाबला फ्री में देख सकते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैचों के तहत रोमांचक भिड़ंत ही देखने को मिलेगी। भारतीय मैदानों पर अब तक भारत और विंडीज के बीच 47 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें टीम इंडिया 13 बार जबकि कैरेबियाई टीम ने 14 बार बाजी मारी है। उनके 20 मैच ड्रॉ पर छूटे थे। यह भी एक गौर करने वाला तथ्य है कि वेस्टइंडीज साल 1994 के बाद भारत में खेलते हुए भारत को किसी टेस्ट मैच में नहीं हरा पाया है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो