IND vs AUS, Virat Kohli : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से लंबे वक्त के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा के मैदान पर उतरने का इंतेजार कर रहे थे। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर उतरे तो लेकिन बल्ले से फ्लॉप रहे ।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS 1st ODI Live : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा और विराट कोहली मिलकर 21 रन बना सके। विराट कोहली के साथ तो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐसी घटना घट गई, जो पहले कभी नहीं हुई।रोहित और विराट करीब सात महीने बाद भारत के लिए अपना पहला मैच खेल रहे थे। दोनों खिलाड़ियों ने टी 20i और टेस्ट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में वनडे के तहत उनको खेलता देखने पर सबकी निगाहें थीं। विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में बल्ला नहीं चला और वह शून्य पर पवेलियन लौट गए।
विराट कोहली 27 पारियों में पहली बार कंगारुओं के खिलाफ उनकी ही जमीन पर शून्य पर आउट हुए वहीं ओवर ऑल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में यह उनका तीसरा डक भी है। 8 गेंदों का सामना करने के बाद विराट कोहली खाता नहीं खोल पाए और वनडे में शून्य पर आउट होते हुए कोहली की दूसरी सबसे लंबी पारी है।
इससे पहले 2023 के विश्व कप के दौरान लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ 9 गेंदों पर शून्य पर आउट हुए थे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली का यह 39 वां डक है। भारत के लिए सभी प्रारूप में केवल जहीर खान 43 डक, ईशांत शर्मा 40 डक के साथ उनसे आगे हैं।